Menu
blogid : 19890 postid : 795974

तनहाई एक सच्चा दोस्त

तनहाई की आवाज़
तनहाई की आवाज़
  • 11 Posts
  • 10 Comments

सबाल है कितना आसान सा लेकिन फिर भी कितना कठिन है किसी के लिए इसका जबाब दे पाना|सचबोले तो कोई भी तनहा रहना ही नही चाहता, क्यो? क्यो नही चाहता कोई तनहा रहना?

एक और सबाल, और हकीकत यह है कि कोई सोचना भी नही चाहता तनहाई के बारे में, तनहा रहने के बारे सोचना तो बहुत दूर की बात है| अब एक नया सबाल है, तनहाई इतनी दुखदाई क्यो होती है?
तो चलिए बात करते है, और तलास करते है अपने पहले सबाल का जबाब भी | हॉ सही सोच रहे हैं आप, तनहाई वह समय है जब आप अपने आपसे हिसाब मागते हैं कि आप आज इतने अकेले क्यो हैं, क्यो आपने ऐसे लोगो का साथ किया,जोजो आपको धोखादेकर आपने नए साथियों के साथ निकल लिए और अकेला छोड गए तुम्हे उन रास्तो पर जहॉ से आपने उन लोगो के साथ चलना शुरु किया, हजारो बादे किए लीखो कसमे खाई साथ निभाने की और आपका जितना फायदा उठा सकते थे आपका फायदा उठाया| और फिर एक रोज उन्हे लगा कि अब आपके पास और किसी नए साथी के साथ नए रास्ते पर निकल गए| और आप अब दुखी  हैं क्यो हैं ना? हॉ हैं तो| पता है दुखी इस तनहाई के कारण नही है आप दुखी हैं क्योकी आप हैं, अपने आप पर कि आप का फायदा उठाया गया और आप इतने बेबकूफ थे कि आपने वो फायदा उठाने दिया| आप गुस्सा है, क्योकि आपको सब लोग समझाते रहे कि आपको धोखा देगे आपके साथी| और किसी नए साथी के साथ नए सफर पर निकल गए हैं ,क्या मिलता है इस सब से आपको? कुछ भी नही मिलता| आपका दुख और बढता है और आप क्या करते हो आत्म हत्या करने की सोचते हो या बदला लेने की सोचते हो |
आपको पता है ?आप खुद जिम्मेदार है अपने इस हाल के लिए, आप अपने सारे दोस्त छोड देते हैं, आपने परिवार वालो से भी अपने आप को दूर करते हैं, कभी यह नही सोचते कि अगर मेरा यह हमसफर मुझे छोडकर चला गया तो मैं तो बिल्कुल तनहा हो जाऊंगा, वो भरोसा दिलाता है आपका साथ सारी उमर् देने का और आप भरोसा करते हैं|,मॉफ कीजियेगा भरोसा करेगे आप और छोड देगे सारी दुनिया, किसी के लिये आप और फिर जब आप अकेले हो जाजायेग,बिल्कुल अकेले आपके वो बेबफा दोस्त आप पर झूठे आरोप लगाते हैं ,आपके अपने आपको ताने सुनाते हैं और आपके दोस्त आप पर हंसते हैं|
आपने सोंचा है  कौन होता है आपके साथ, उस मुस्किल घडी में? हॉ यह आपकी तनहाई ही है, जिस पर आप आरोप लगाते हैं कि बहत दुख देती है, बहुत रूलाती है, सोने नही देती | लेकिन सच तो यह है कि आपकी तनहाई जो आपको दुश्मन सी लगती है, जिससे आप भागते हो, वही आपकी सच्ची दोस्त होती है क्योकी जब सारी दुनिया आपको अकेला छोड देती है तब भी यह हमारा साथ निभाती है| तो अगर किसी से दोस्ती करनी ही है तो अपनी तनहाई से करो, यह कभी धोखा नही देती||

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh